राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार में एनएसएस ने चलाया स्वच्छता अभियान।

भिकियासैंण। स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता आधारित पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेवी छात्रा नंदिनी सती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान अंजलि व तृतीय स्थान दीपा सती व हर्षिता सत्यवली ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में डौली विजय हुई। प्रतियोगिता प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोरखनाथ की अध्यक्षता में संचालित की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गार्गी लोहनी ने प्रतिभागी स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन कर स्वच्छता में उनके योगदान हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्वयंसेवी, प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *