आँगनबाड़ी केंद्र बिमोला में चलाया गया राष्टीय पोषण अभियान।

हवालबाग (अल्मोड़ा)। विकासखंड हवालबाग के शीतलाखेत सेक्टर बिमोला में राष्टीय पोषण दिवस मनाया गया, जिसमें माह सितंबर में पोषण अभियान चलाया जाना है। बालविकास परियोजना अधिकारी द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य लाभ हेतु मोटा अनाज अपने खान-पान में शामिल करने की सलाह देते हुए, उन्होंने साफ-सफाई पर भी ध्यान रखने को कहा।

इस अवसर पर सुपर वाइजर बसु पांडे ने महिलाओं को मात्र बंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, नंदा गौरा योजना के बारे में विस्तार से बताया। आँगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता तिवारी द्वारा महिलाओं को मात्र बंदना योजना के लिय आवेदन भरने में दस्तावेज समय पर बनाने हेतु बताया गया। तत्पश्चात स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधि भूपेंद्र भोज, ग्राम प्रधान रीता आर्य, उप प्रधान विनोद सिंह, गर्भवती महिला शीतलाखेत सेक्टर की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *