राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में एनएसएस इकाई द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में एनएसएस इकाई द्वारा प्राचार्य महोदय के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत “स्वच्छता ही सेवा” गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाना और लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सर्वप्रथम स्वच्छता शपथ ली गई फिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। प्लास्टिक कचरे का संग्रहण और उसे नष्ट करने की प्रक्रिया की गई। “स्वच्छता ही सेवा” ने न केवल महाविद्यालय के वातावरण को साफ करने में मदद की, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित किया।

एनएसएस इकाई द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान कु. ललिता, द्वितीय स्थान संजना, तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को स्वच्छता के महत्व को समझाने और उसमें भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस गतिविधि में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अर्चना जोशी एवं समस्त महाविद्यालय प्राध्यापक परिवार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *