नगर पंचायत भिकियासैंण ने मनाया “स्वच्छता सेवा पखवाड़ा”।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा के अन्तर्गत नगर पंचायत भिकियासैंण में निकाय स्तर पर रामगंगा व गगास नदी के संगम एवं रामगंगा शमशान घाट में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें खंड विकास कार्यालय के कार्मिकों, पुलिस चौकी प्रभारी, जल संस्थान एवं बाबा बाड़नाथ सोसायटी ने प्रतिभाग कर शपथ ली। अभियान में अनिरुद्ध गौड़ अधिशासी अधिकारी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा अम्बुली देवी एवं निवर्तमान वॉर्ड सदस्य संजय अग्रवाल, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुबेर सिंह कड़ाकोटी, बालम नाथ गोस्वामी, समाजसेवी देव गिरी गोस्वामी, उमेश नैलवाल, नगर पंचायत भिकियासैंण के समस्त कार्मिकों तथा पर्यावरण मित्रों सहित स्थानीय प्रबुद्धजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
स्वच्छता अभियान के दौरान लगभग 200 किग्रा. प्लास्टिक कूड़े को एकत्र किया गया, जिसे प्रसंस्करण हेतु एम.आर.एफ. केन्द्र भेजा गया। तत्पश्चात समस्त पर्यावरण मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा स्वच्छता किट वितरित की गई। अनिरुद्ध गौड़, अधिशासी अधिकारी द्वारा भविष्य में भी समस्त नगर पंचायत वासियों से स्वच्छता अभियानों में प्रतिभाग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अन्त में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुबेर सिंह कड़ाकोटी द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गई।



