आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण में राज्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। समन्वयक गोविंद सिंह डसीला ने बताया कि जनपद अल्मोड़ा के आकांक्षी विकासखंड स्याल्दे ने जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के नेतृत्व में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांक “मृदा स्वास्थ्य कार्ड निर्माण” में मृदा नमूना संग्रह लक्ष्य के प्रतिशत में स्याल्दे ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सम्पूर्णता अभियान के तहत इस लक्ष्य को 31 सितम्बर 2024 तक प्राप्त करना था, लेकिन स्याल्दे विकासखंड ने इस लक्ष्य को निर्धारित समय से पहले ही पूर्ण कर लिया।

यह अद्वितीय उपलब्धि न केवल स्याल्दे विकासखंड के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणास्त्रोत भी है। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की प्रबंधन कुशलता ने इस लक्ष्य को समय से पूर्व हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सफलता का सीधा सकारात्मक प्रभाव किसानों पर पड़ेगा, जिन्हें अब मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से अपनी भूमि की गुणवत्ता सुधारने और कृषि उत्पादन में वृद्धि करने का मार्गदर्शन मिलेगा। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के द्वारा किसान अपने खेतों की मिट्टी की सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे न केवल उनकी पैदावार में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी आय में भी सुधार होगा। स्याल्दे की इस ऐतिहासिक सफलता ने क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। यह सफलता न केवल स्यालदे खंड बल्कि पूरे राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और अन्य विकास खंडों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *