देवभूमि उत्तराखंड रुद्रवीणा संस्था द्वारा एक दिवसीय संपूर्ण रामलीला मंचन का होने जा रहा है आयोजन।

नई दिल्ली। देवभूमि उत्तराखंड रुद्रवीणा संस्था द्वारा एक दिवसीय संपूर्ण रामलीला मंचन प्यारेलाल भवन आईटीओ में 2 अक्टूबर 2024 को सायं 4:00 बजे से होने जा रहा है। उत्तराखंड की इस संपूर्ण रामलीला का निर्देशन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक शिवदत्त पंत तथा उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊं, मुंबई, राजस्थान आदि क्षेत्रों के कई कलाकार अपनी सुन्दर प्रस्तुतियां देंगे।

यह प्रस्तुतियां शास्त्रीय गायन और चौपाइयां, दोहों, तथा उत्तराखंड के लोक धुनों पर आधारित होंगी। उत्तराखंड लोक गायक शिवदत्त पंत पिछले 36 वर्षों से उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का कार्य बखूबी से कर रहे है। पूर्व से अभी तक श्री राम जी की लीलाएं 10 दिन तक चलती आ रही है, अब लोगों के पास अपनी व्यस्तता के कारण समय कम होने की वजह से लोग गायक शिवदत्त पंत ने इस मंचन को 4 घंटे के अंदर संपूर्ण रामलीला मंचन कर पिछले 4 वर्षों से एक अद्भुत कार्य कर दिखाया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह भैसोड़ा निदेशक हिमसत्त्वा हार्वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड रुड़की (उत्तराखंड) होंगे। इस वर्ष श्री राम जी की संपूर्ण एक दिवसीय लीला मंचन की प्रस्तुति आईटीओ के प्यारे लाल भवन सभागार नई दिल्ली में बुधवार सायं 4 बजे से 8 बजे के बीच होगी। रुद्रवीणा संस्था के संरक्षक देवेन्द्र कोरंगा, महासचिव दिनेश फुलारा, सचिव हरीश बिष्ट, संरक्षक के. सी. पाण्डेय, गोपाल उप्रेती, महेंद्र सिराड़ी, पी. सी. नैनवाल आदि ने दिल्ली वासियों सहित आस-पास के सभी शहर वासियों से रामलीला मंचन का भरपूर आनंद लेने को कहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *