पुलिस थाना भतरौंजखान ने 1 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मो. इलियास पुत्र अब्दुल हमीद निवासी काशीपुर जिला उधमसिंह नगर जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को काशीपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।



