रामगंगा स्वायत्ता सहकारिता भिकियासैंण की पहली बैठक हुई आयोजित।

भिकियासैंण। रामगंगा स्वायत्तता सहकारिता भिकियासैंण की पहली बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती राधा बिष्ट ने की। आयोजित बैठक मे फेडरेशन की जागरुक महिलाओं ने अपने आपको आर्थिक मजबूत करने के लिए अलग-अलग व्यवसायिक ट्रेनिंग कराने के लिए अपने-अपने विचार रखें, जिसमें पिरुल, सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, मशरुम, जूट आदि से संबंधित ट्रेनिंग व्यवस्था की बात रखी। बैठक में पन्ना देवी, कमला गोस्वामी, वीना देवी, गीता पंत, उमा देवी, भगति देवी, दीपा देवी, राधा कन्याल, उमा मनराल, रेखा पड़लिया, चंद्रा देवी, हेमंती देवी, मुन्नी देवी, धर्मा देवी, हेमा जोशी, हेमा शर्मा, सुनीता आदि महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *