अल्मोड़ा पुलिस के ट्रैफिक पुलिस के जवान को शिखर तिराहे पर ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिला था पर्स, अथक प्रयासों से पर्स स्वामिनी का पता लगाकर किया सुपुर्द।
अल्मोड़ा। दिनांक 29.09.2024 की सांय अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस में तैनात कानि. टीपी श्री ललिता प्रसाद को शिखर तिराहा अल्मोड़ा में ड्यूटी के दौरान सड़क पर एक पर्स गिरा मिला, जिसमें नगदी करीब 300-400 रुपये व कुछ दस्तावेज थे। मिले दस्तावेज के आधार पर जानकारी जुटाकर आज दिनांक 30.09.2024 को अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान ने पर्स स्वामिनी के सुपुर्द किया। पर्स स्वामिनी ने बताया कि पर्स में काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज थे, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी, उनके द्वारा अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के जवान द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।



