अनुसूचित जाति – जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के रामी राम बने ब्लॉक अध्यक्ष।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। अनुसूचित जाति – जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड की ब्लॉक इकाई स्याल्दे की शैक्षिक संगोष्ठी आज सोमवार को बीआरसी सभागार स्याल्दे में आयोजित की गई। संगोष्ठी में अनेक वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राजकीय विद्यालयों में घटती छात्र संख्या, विभिन्न विभागीय योजनाएं व उनसे संबंधित समस्याएं और अन्य विषयों जैसे छात्रवृति, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती, पुरानी पेंशन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। ब्लॉक कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर रामी राम चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री भुवन चंद्र, कोषाध्यक्ष आशीष सीवी भारती और महिला उपाध्यक्ष पद पर रेनुका निर्वाचित हुए। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुंदर लाल आर्या, उपाध्यक्ष जीवन लाल, जिला कोषाध्यक्ष दिग्पाल आर्या और ब्लॉक स्याल्दे से गणेश प्रसाद, गौरी शंकर आर्य, रवि कुमार, कुमार अवनीश, पनीराम, होडिल सिंह, समरपाल सिंह, अंजू, ज्योति आदि शिक्षक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामी राम ने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए जिला कार्यकारिणी और विकासखंड के समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट किया और जिलाध्यक्ष सहित समस्त शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।



