हर्षोल्लास के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती।

भिकियासैंण। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट (भिकियासैंण) में बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रात: 8 बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान गाया गया। इसके उपरांत सभी बच्चों ने भारत माता के जयकारे के साथ महात्मा गांधी जी द्वारा देश को अहिंसा के बल पर आजादी दिलाने वाले प्रेरक गीत “दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल” व देशप्रेम समूह गीत “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ताँ हमारा” गाया।
सरस्वती वंदना के उपरांत विद्यालय में आमंत्रित अतिथियों, विद्यालय के शिक्षकों, विशिष्ट जनों, अभिभावकों, बच्चों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत बच्चों द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी व विद्यालय के शिक्षक कृपाल सिंह शीला द्वारा दोनों महान आत्माओं के व्यक्तित्व, कृतित्त्व पर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी गई। कक्षा 5 में अध्ययनरत्त जानवी डंगवाल ने भी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार साझा किए। राष्ट्रीय पर्व पर बहुत से बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत सभी ने बापू का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” समुहित रुप से गाया। इसी के साथ बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी जी का जन्मदिन भी मनाया व सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर सभी बच्चों को टॉफी, केक, सूक्ष्म जलपान व मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, गीता देवी, ज्योति देवी, पुष्पा देवी, यशवन्त सिंह आदि उपस्थित थे।



