राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में दान उत्सव कार्यक्रम के तहत किया गया दान।
गौलापार (हल्द्वानी)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा दान उत्सव कार्यक्रम के तहत प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी एवं डॉ. भारती के नेतृत्व में दान उत्सव के दूसरे दिन की गतिविधि में सर्वप्रथम स्वयं सेवियों ने वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं की पाठशाला “अपणि पाठशाला” तथा वृद्धाश्रम गौलापार में कुछ गतिविधियां की गई।
1- महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा अनाज का दान दिया गया।
2- प्राचार्य महोदय प्रो. संजय कुमार द्वारा पाठशाला को व्हाइटबोर्ड का दान दिया गया।
3- कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी द्वारा वृद्ध जनों, अति निर्धन को कंबल तथा बच्चों को शिक्षण सामग्री का दान दिया गया।
4- समस्त स्वयंसेवी द्वारा अपने घर से बने भोजन पूरी आलू को सभी बच्चों के साथ सामूहिक भोज के रुप में सेवित किया गया।
उत्सव में स्वयंसेवक अमन, मनीष, राहुल, सुशील, ललिता, निकिता, गीता, जानकी, कृतिका, उदिति आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



