राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में दान उत्सव के तीसरे दिन भी किया गया दान।
गौलापार (हल्द्वानी)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गौलापार में एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा दान उत्सव कार्यक्रम के तहत प्राचार्य प्रो. संजय कुमार के निर्देशन में तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना जोशी तथा डॉ. भारती के नेतृत्व में दान उत्सव के तीसरे दिन की गतिविधि में सर्वप्रथम स्वयं सेवियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्द्वानी किशनपुर के छात्र-छात्राओं की पाठशाला में निम्न गतिविधि में प्रतिभाग किया।
1- महाविद्यालय के स्वयंसेवियों द्वारा शिक्षण सामग्री का दान किया गया।
2- स्वयंसेवियों द्वारा सामान्य ज्ञान की शिक्षा का दान किया गया।
3- स्वयं सेवियों द्वारा ग्रीटिंग कार्ड बनाकर सौहार्द संदेश दिया गया।
विद्यालाय की प्रिंसिपल श्रीमती तारा जी के द्वारा स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना दी है और दानोत्सव की दूसरी गतिविधि आयोजित की गई। उत्सव में स्वयंसेवक अमन, मनीष, राहुल, सुशील, ललिता, निकिता, गीता, जानकी, कृतिका, उदिति आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



