विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने ताड़ीखेत में अवशीतक केंद्र का किया निरीक्षण।

भिकियासैंण। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा ताड़ीखेत में अवशीतक केंद्र का निरीक्षण किया गया, पश्चात विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम पंचायत धारण व दुग्ध समिति धारण में तृतीय बोनस वितरण का कार्यक्रम में प्रतिभाग कर दुग्ध उत्पादकों को बोनस बांटा और उन्होंने क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों से अनुरोध किया कि बाहर से उन्नत नस्ल के जानवर लाकर दुग्ध को आजीविका का साधन बनाए व क्षेत्रीय जनता के विकास कार्य को गति देने को कहा गया। सभी दुग्ध उत्पादकों को आश्वस्त किया गया कि उनके दारा दुग्ध उत्पादन कर समिति को दिया जा रहा है, उसका माहावार भुगतान एंव उचित दुग्ध के दाम देने को कहा गया, साथ ही यह भी अवगत कराया कि निकट माह में 1 रु. प्रति लीटर दुग्ध के दाम बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने कहा दुग्ध संघ द्वारा गोबर के कण्डे खरीदे जा रहे है, जिसमें आप सभी लोग भी गोबर के कण्डे बनाए, जो 6 रु. किग्रा लिया जा रहा है, जिसके दाम आगे भी बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे है। दुग्ध समिति धारण दारा शुद्ध लाभ 233179, उत्पादकों को 1,23,669 बोनस बांटा गया, जिसमें कुल 107 सदस्यों को बोनस बांटा गया। प्रथम स्थान हीरावल्लभ जोशी 4944 रुपए, दितीय स्थान कौशल्या 4528 रुपए, तृतीय स्थान चन्द्रा 4117 रुपए वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधान धारण मथुरा दत्त पंत, ख्यालीदत पंत प्रबंध कमेटी सदस्य, दुग्ध संघ प्रभारी उपार्जन सुरेश बेलवाल, दुग्धसंघ के डाॅ. पुष्पेंद्र, विधायक प्रतिनिधि दिनेश घुघत्याल, सचिव जीवन चन्द्र हऊली, ललित भंडारी पंत गांव, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक हरीश मेहरा, दीवान भण्डारी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, धन सिंह ग्राम प्रधान धनोली, चन्द्रेश रावत ग्राम प्रधान टानी, हरीश बोडाई मंडल महामंत्री, ग्राम प्रधान हरनोली मुन्नी देवी, दुग्ध सचिव धारण उमेश पंत, गिरीश सिंह, त्रिलोक, गोपाल, हरीश, तारा देवी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, कमला, माधवी, चंपा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *