ब्लॉक भिकियासैंण मेरिट लिस्ट में नैतिक पाण्डेय रहे प्रथम।

भिकियासैंण। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना माध्यमिक स्तर कक्षा 9 सन् 2024-25 हेतु ब्लॉक भिकियासैंण में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली का परचम रहा। विद्यालय के नैतिक पाण्डेय ब्लॉक के मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर रहे, वहीं मेरिट लिस्ट में दूसरे व तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय के क्रमशः प्रतिभा पंत व मोहित बिष्ट रहे। मेरिट लिस्ट के टॉप 10 में इसी विद्यालय से ही चेतना मेहरा भी चयनित हुई। मुख्यमंत्री मेधावी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना माध्यमिक स्तर पर कुल 20 छात्र-छात्राएं चयनित हुई, जिसमें 4 छात्र-छात्राएं रा.उ.मा.वि. सिरमोली के चयनित हुए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद तथा अध्यापक गीता डौर्बी, सुनील कुमार, के. आर. टम्टा, आशीष वर्मा, मोनिस विलाल व सोनिया उपाध्याय समेत चयनित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानाध्यापक रघुवीर प्रसाद ने मेडल पहनाकर चयनित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर हॉल ही में सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक डॉ. बृज मोहन तिवारी ने टेलीफोन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को तथा विद्यालय परिवार को बधाई दी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *