तहसील मछोड़ ग्राम सभा के जिहाड में दूसरे दिन भी जारी रहा रामलीला का मंचन।
भिकियासैंण। तहसील मछोड़ के ग्राम सभा जिहाड में दूसरे दिन भी रामलीला का मंचन जारी रहा, जिसमें ताड़िका वध, अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर का आमंत्रण आदि का सुन्दर मंचन किया गया। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक श्री चौहान, आनंद सिंह बिष्ट, मुकेश शर्मा, कैलाश चंद्र सती, ग्राम प्रधान नंदन नेगी, रोहित नेगी, ललित जमनाल सहित आस-पास के गांवों के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



