अग्निशमन केन्द्र रानीखेत ने अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत हॉस्पिटल/नर्सिंग होमो का फायर ऑडिट कर किया फायर रिस्क निरीक्षण।

अल्मोड़ा। अग्निशमन अधिकारी रानीखेत वंश नारायण यादव के नेतृत्व में फायर स्टेशन रानीखेत ने हॉस्पिटल/नर्सिंग होम का फायर ऑडिट के दृष्टिगत बाबा हैड़ाखान चैरिटेबल एन्ड रिसर्च सेंटर एवं आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में स्थापित अग्निशमन उपकरणों को चैक किया, साथ ही केंद्र में तैनात कर्मचारियों को फायर उपकरणों का प्रशिक्षण दिया व फायर से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए तथा अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील दशा में रखने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *