आखिरकार न्याय के लिए गोलू देवता दरबार चमड़खान में लगाई मृतक लता के परिजनों ने गुहार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड ताड़ीखेत ब्लॉक रेली चमड़खान की रहने वाली लता बिष्ट आज दुनिया में अन्तर्कलह के कारणों से नहीं रही, जिससे आज परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने गोलू देवता दरबार चमड़खान में गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने कहा है कि लड़की के पिता का काफी समय पहले देहान्त हो गया था, माँ पालन-पोषण करती थी। वर्ष 2022 में इसकी शादी मूल रुप से थाना भतरौंजखान के नौघर में हुई थी, जिनका एक मकान सितारगंज में है। लता की शादी के 2 महीने बाद ही इसकी माँ का देहान्त हो गया। लड़की के मायके का सहारा सिर्फ एक भाई ही रहा। लड़की के चाचा भुवन सिंह बिष्ट के अनुसार शादी के कुछ समय बाद ही इसके पति ने इसे परेशान करना, मारना, पीटना शुरु कर दिया था, उसके बावजूद भी वह ससुराल में ही अपना जीवन यापन कर रही थी।

अभी बीते 1 अक्टूबर को इनके मायके में फोन आता है कि उसकी सन्दिग्ध हालात में मौत हो गई। जब मायके से चाचा-चाची सभी लोग सितारगंज गए तो जब पुलिस ने बॉडी दिखाई तो शरीर मे काफी चोट के निशान देखे गए, जिसके बाद मायके वालों को यह सन्देह हुआ कि यह मौत सन्दिग्ध नहीं बल्कि हत्या करने से हुई है, जिसके बाद मृतक लता बिष्ट के नानी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उनके द्वारा लता के पति पर कई गम्भीर आरोप लगाए गए है। मृतक लता बिष्ट के ससुराल में सिर्फ उसका पति उसकी जेठानी और उसके जेठानी के 2 बच्चे रहते हैं। उसके जेठ पहाड़ में कहीं जॉब पोस्टिंग में है। लड़की के मायके वालों का और गांव वालो कहना है कि लता के बराबर सीधी-सादी लड़की पूरे गांव में नहीं थी। अब सभी लोग गोल्ज्यू‌ देवता के दरबार में न्याय मांग रहे है। साथ में प्रशासन से और आम जनता से भी न्याय की गुहार लगा रहे है। एक लड़की जिसके उपर माँ-बाप का साया नहीं था, भाई को ससुराल की बात इसलिए नहीं बताती थी कि कहीं भाई को परेशानी न हों जाए।

वहीं विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सितारगंज पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका की नानी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। लीला देवी पत्नी हिम्मत सिंह निवासी मानसरोवर द्वितीय उदयपुरी चोपड़ा रामनगर जिला नैनीताल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है, कि उसकी पोती 22 वर्षीय लता भंडारी का विवाह ढाई वर्ष पूर्व हाथीखाना मोहल्ला सितारगंज निवासी रोहित के साथ हुआ था। लता देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति रोहित दहेज के लिए लगातार उत्पीड़न करता था। एक अक्टूबर को लता के मौत की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार होने के बाद बुधवार को लीला देवी ने लता के पति रोहित पर अपनी भाभी के साथ मिलकर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *