11 सूत्रीय मांगों को लेकर ईकूखेत में 14वें दिन भी क्रमिक अनशन रहा जारी।

भिकियासैंण। उत्तराखण्ड जनकल्याण समिति के बैनर तले 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज रविवार को क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। आज धरने पर आंदोलनकारियों ने कहा जनता के वोट से नेताओं को सारी सुविधाएं फ्री और आजीवन पेंशन मिलती है, उसके बाद भी जनता जनसुविधाओं के लिए 14 दिन से अनशन पर बैठे हुई है, लेकिन अब मजबूरन जनता को आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। आज महंगाई और बेरोजगारी के दौर मे अनशनकारी आर्थिक, शारीरिक नुकसान झेल रही है।

आज मोहन सिंह रावत उपाध्यक्ष व्यापार मंडल, सूरज प्रकाश आर्या, प्रताप सिंह, मंगल सिंह, राम सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे। वहीं समर्थन से पूर्व ग्राम प्रधान मंगरुखाल, लखपत सिंह, जगत सिंह, देव सिंह रावत, मोहन सिंह, रितिका टम्टा, बीरु टम्टा, आशा नन्दन, हिम्मत सिंह मंगल राम, पूरन सिंह, गोपाल राम, पान सिंह मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *