सक्रीय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला भिकियासैंण में हुई सम्पन्न।

भिकियासैंण। भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत की जिला कार्यशाला भिकियासैंण के त्रिवेणी होटल में सम्पन्न हुई व आयोजित बैठक में पार्टी की सक्रीय सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर योजना तैयार की गई। जिला कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा मौजूद रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व जिलाध्यक्ष व अभियान के जिला संयोजक पूरन रजवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में रानीखेत द्वाराहाट व सल्ट विधान सभा के भाजपा के जिला व मण्डल स्तर के समस्त पदाधिकारी सदस्यता अभियान की जिला व मण्डल टोली मौजूद रही। कार्यशाला मे प्रदेश की ओर से मुख्य वक्ता पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशाशित व्यवस्थित संगठन है, जो अपने पार्टी के संविधान के तहत प्रत्येक 6 वर्ष बाद अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराती है, जिसके तहत लोग भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते है, जो कार्यकर्ता 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाता है, उसे पार्टी का सक्रीय सदस्य बनाया जाता है।

सम्पूर्ण सदस्यता अभियान डिजिटल रुप से चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान पूर्ण हो जाने पर पार्टी बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के चुनाव कराती है व जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों व अतिथियों का स्वागत किया तथा अभियान को सफल बनाने की अपील की। जिला महामंत्री व सक्रीय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एडवोकेट पूरन रजवार ने बताया कि पार्टी द्वारा रानीखेत जिले के भीतर 30 हजार प्राथमिक सदस्य तथा 850 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे समय से प्राप्त कर लिया जाएगा। 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता हेतु जिले के सभी बूथ व मण्डलों में अभियान चलाया जाएगा, जिस हेतु जिला व मण्डल स्तर पर टोलियां बना दी गई है। सभी को ससमय जिम्मेदारी पूर्ण करने हेतु कहा गया है।

इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रमोद नैलवाल, प्राथमिक सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विनोद भट्ट, सह संयोजक दीप पाण्डे, शुभाष विष्ट, अजय पांण्डे, ध्यान सिंह नेगी, विक्रम बिष्ट, विमल भट्ट, गणेश नायक, रमेश करगेती, कैलाश लखेड़ा, सुजित चौधरी, चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, नारायण रौतेला, राम सिंह रावत, दरबान बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, हरीश बंगारी, सुरेश फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *