राजेश्वरी करुणा स्कूल बरंगल के 10 बच्चों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड स्याल्दे के अंतर्गत राजेश्वरी करुणा स्कूल बरंगल खल्डुवा के 10 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय के 46 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिला स्तर अल्मोड़ा में प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। जयन्ती ने 200 मी. दौड़ में प्रथम, खुशी ने गोला फेंक में तृतीय एवं कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

10 छात्र-छात्राओं के राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयन होने पर स्कूल एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्रों के चयन पर स्कूल प्रधानाध्यापक रजत नेगी, क्रीड़ा प्रभारी सुरेन्द्र पोखरियाल, रमेश चन्द्र एवं अध्यापक रमेश कुमार, प्रभा देवी, कविता देवी, बालादत्त शर्मा, कृपाल सिंह बंगारी सहित अभिभावकों ने खुशी व्यक्त कर छात्रों को अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता दि. 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2024 तक अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता दि. 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 तक हल्द्वानी में प्रस्तावित हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *