नगर पंचायत भिकियासैंण में जैसे ही बिजली पहुंची, व्यापारियों ने जमकर की आतिशबाजी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। कल दिन भर विद्युत कटौती झेल कर शाम को जैसे ही बिजली आई तो नगर पंचायत भिकियासैंण बाजार के व्यापारियों ने आतिशबाजी कर जमकर खुशियाँ मनाई। हालाँकि दीपावली के मद्देनजर 16 अक्टूबर को विद्युत विभाग ने लाइन में मरम्मत और लौपिंग आदि कार्य करने के लिए दिनभर बिजली कटौती की, पूर्व सूचना समाचार के माध्यम से रखी थी, लेकिन यहाँ भिकियासैंण बाजार और आस-पास क्षेत्रों में आम दिनों में दिन भर अघोषित रुप से बीस-बीस बार बिजली कटौती से परेशान व्यापारियों ने देर शाम बिजली आने पर आतिशबाजी कर खुशियाँ मनाते हुए भी प्रतीकात्मक विरोध का अनोखा तरीका पेश किया।

व्यापारियों का कहना है कि कई सालों से चली आ रही इस समस्या की अनेकों बार शिकायत पर कोई ध्यान न देने से विभाग के इंजीनियरों कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर सवाल और संदेह किया है। इस अवसर पर शंकर फुलारा, उमंग अग्रवाल, शिव सिंह बिष्ट, महिपाल बिष्ट, नवीन, आनंद पधान, हेमू वर्मा आदि कई व्यापारी मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *