सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शची शर्मा ने दुर्गम क्षेत्रों में प्रतिभाग कर दिए आवश्यक निर्देश।

अल्मोड़ा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शची शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में आज अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज जैंती में वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उपस्थित आम जनता व विद्यार्थियों को नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना व कार्यों, नालसा की विभिन्न योजनाए, माहिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर, वरिष्ठ नागरिकों आदि के अधिकारों, आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नागरिकों के अधिकार, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों, नालसा टोल – फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के विशेष कानूनी अधिकार, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, निःशुल्क विधिक सहायता, MANAS, Anti Drug Campaign आदि के विषय में जागरुक किया गया व नालसा थीम सॉंग सुनवाया गया व मेधावी छात्रों को टेबलेट एवं महिलाओं को महालक्ष्मी किट, अन्य लाभार्थियों को छड़ी, व्हीलचेयर आदि प्रदान की गई।
शिविर में एस.डी.आर.एफ टीम द्वारा आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी बनाए गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई व विभिन्न योजनाओं का लाभ व कार्ड आदि बनाए गए। शिविर में उपजिलाधिकारी जैंती, उप मुख्य चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा, खण्ड विकास अधिकारी जैंती, तहसीलदार जैंती व प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, कुमाऊँनी नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया व आम जनता को दी गई सहायता व लाभ के विषय में जानकारी ली गई एवं वृक्षारोपण किया गया। जैंती, लमगड़ा, भनोली व अल्मोड़ा के पैरा लीगल वालियंटर द्वारा हैल्प डैस्क व विधिक स्टाल के माध्यम से आमजनता की सहायता की गई व नि:शुल्क 430 सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकों का भी वितरण किया गया। शिविर में लगभग 3000 लोग लाभान्वित हुए।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









