विद्युत उप संस्थान भिकियासैंण में लगी भीषण आग, कर्मचारी बचे बाल-बाल।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत भिकियासैंण के विद्युत उप संस्थान के फीडर में कल गुरुवार शाम लगभग तीन बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लगने से फीडर जल कर राख हो गए। आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर काफी प्रयास किया गया तब कही आग बुझ पाई।
साथ ही फायर ब्रिगेड द्वारा आग को पूर्ण रुप से बुझाया गया। इस भीषण आग के लगने से नगर व आस-पास क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई। फीडर के जलने की सूचना तुरन्त ही उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं अधिशाषी अभियन्ता राजेश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना देहरादून दे दी है, शीघ्र ही नए उपकरण लगाए जाएंगे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण









