चंपावत के दूधपोखरा में महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत की जन्मजयंती व गोष्ठी की गई आयोजित।

चंपावत। चंपावत के ग्राम दूधपोखरा में नौला फाउंडेशन के तत्वाधान में 19वीं सदी के सबसे महान खोजकर्ता पंडित नैन सिंह रावत की जन्मजयंती व गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने महान अन्वेषक के जन्मजयंती पर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया, कहा कि वें 19वीं सदी के सबसे महान खोजकर्ताओं में से एक थे।

उन्होंने तिब्बत, मध्य एशिया और टार्टरी क्षेत्र में अन्वेषण कार्य किया तथा अक्षांश दर्पण नाम की एक किताब लिखने वाले वह पहले भारतीय थे। उन्होंने अपना करियर श्लागिएंटवाइट बंधुओं के साथ एक कुली के रुप में शुरु किया और बाद में उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया में एक साधारण सर्वेक्षक के रुप में काम किया। वें जल्द ही भारतीय सर्वेक्षण के अग्रदूतों में से एक के रुप में उभरे। यह लेख उनके पहले ट्रांस-हिमालयन अभियान के 150वें वर्ष में लिखा गया है। कार्यक्रम में नौला फाउंडेशन के जिला समन्वयक गिरधर बिष्ट, ग्राम महिला संगठन की अध्यक्ष पूजा पुजारी, हरुली देवी, रेखा गिरी, पुष्पा गिरी, संगीता, आन गिरी, विनोद, संजय, जानकी आदि ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण














