राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जन्म जयंती राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के देश के लिए योगदान के संबंध में बच्चों को संबोधित किया।
सभी के द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए “राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ ली गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह, कृपाल सिंह शीला, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, भोजन माता पुष्पा देवी, ज्योति देवी उपस्थित रही।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण


































