प्राथमिक विद्यालय चनुली सरपटा में लगाया गया आयुर्वेदिक शिविर।

भिकियासैंण। प्राथमिक विद्यालय चनुली सरपटा में धन्वंतरि जयंती उत्सव पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बच्चों व ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण व योगा अभ्यास व औषधि पौधे वितरित किए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सपना पवार द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए बारीकी से जानकारी दी गई व औषधि पौधे के गुण भी बताए गए। शिविर में 36 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। फार्मेसी अधिकारी राहुल द्वारा दवाई वितरित की गई। शिविर में फार्मेसी अधिकारी राहुल, योग अनुदेशक सुनीता भट्ट, सूरज बंगारी, मोनिका पाठक, सुरेश कुमार व स्कूल स्टॉफ ने सहयोग किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *