देघाट व भतरौंजखान थानों में जवानों के लिए लगा चिकित्सा परामर्श शिविर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। थाना देघाट व थाना भतरौंजखान में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया, जिसमें चिकित्सकों द्वारा पुलिस जवानों को तनाव से उबरने व विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। सभी जवानों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिये जागरुक करते हुए स्वस्थ रहने के आवश्यक टिप्स भी दिए गए जो जवानों को मानसिक और शारीरिक रुप से स्वस्थ रखने में काफी सहायक सिद्ध होगें।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *