फायर स्टेशन अल्मोड़ा टीम की अग्निशमन ने की तुरंत कार्यवाही।
अल्मोड़ा। विगत रात्रि फायर स्टेशन अल्मोड़ा को लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा में घास में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग मुख्य मार्ग से घरों की तरफ बढ़ रही थी कि फायर सर्विस यूनिट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए MFE से पंपिंग कर 2 डिलीवरी हौज पाइप फैलाकर आग को बुझाया गया।
फायर सर्विस यूनिट में –
LFM – ओम प्रकाश, किशन सिंह
FS.DVR – हरीश रावत, हरि सिंह
FM – श्याम सिंह, दीपक मार्छाल
WFM – भावना सिंह, चाँदनी शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































