जिले के कप्तान की पहल, कुशलक्षेम जानने एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस।

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों के घर पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए है। जनपद के थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्रामों में जाकर अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त की गई और त्यौहारी शगुन मिष्ठान भी वितरित किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों को बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थानों के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपको हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए, उनके द्वारा एसएसपी अल्मोड़ा के इस नेक पहल की सराहना की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *