दर्दनाक सल्ट हादसा: अब तक 22 शव बरामद, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट के कूपी मरचूला के पास आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जिला आपदा कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से अब तक 22 मृतकों को बरामद कर लिया है। बस में करीब 35 से 40 लोगों के सवार होने का अनुमान है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर चल रहा है। मृतको का आंकड़ा और बढ़ने का अनुमान है।

कूपी में हुए इस दर्दनाक हादसे में बस सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई के बाद नदी में जा गिरी। घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटनास्थल पर लोगों की चीख पुकार मची हुई है। लाशों के ढेर के बीच लोग अपनों को तलाश रहे है। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सल्ट संजय कुमार, थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार, तहसीलदार आबिद अली के साथ ही थानाध्यक्ष सल्ट मदन मोहन जोशी व अन्य पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































