भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों ने गंवाई जान, पीएम सहित कई लोगों ने जताया शोक।
दिल्ली। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे में 36 लोगों की जान गई है। इस दु:खद घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए सड़क हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। मैं सभी घायलों की शीघ्र कुशलता की कामना करता हूँ। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हर संभव प्रयास में जुटा है।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे के बारे में जानकर अत्यंत दु:ख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। स्थानीय प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
मरचूला बस हादसे पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जताया दु:ख, जिला प्रशासन से की बात, दिए आवश्यक निर्देश।
देहरादून। आज सुबह रामनगर जा रही बस मरचूला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई यात्रियों की दु:खद मृत्यु हो गई, और कई यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दु:खद बस दुर्घटना पर सोमेश्वर विधायक और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, इस दुःखद बस दुर्घटना से स्तब्ध हूँ व ईश्वर से मृतक आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करती हूँ और पीड़ितों के परिजनों को ईश्वर इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने जिला प्रशासन से वार्ता कर राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिया है, और साथ ही मंत्री ने कहा है इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ितों के परिजनों के साथ है और हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी। दुर्घटना के बाद सरकार ने एसडीआरएफ और रेस्क्यू टीमों कौ मौके के लिए रवाना कर दिया है और साथ ही मौके पर पूरे जिले प्रशासन को तैनात कर दिया गया है। घायलों का रेस्क्यू तेजी से चलाया जा रहा है, और जरुरत पड़ने पर गंभीर रुप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट भी करने के निर्देश सरकार द्वारा दिये गये है।
सड़क हादसे की वजह आई सामने, 36 यात्रियों की हुई है मौत, सीएम ने दो एआरटीओ किए सस्पेंड।
भिकियासैंण। इस दर्दनाक हादसे पर पूर्व सीएम हरीश रावत सल्ट के विधायक महेश जीना, रानीखेत विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल, श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष कैलाश पन्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित सभी राजनैतिक दलों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है। इस हादसे से पूरा उत्तराखंड दु:ख से स्तब्ध है।
मालूम हों, GMOU बस संख्या UK12PA0061 की 42 सीटर बस में 60 लोग सवार थे और इस हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। ड्राइवर की लापरवाही के कारण आज 36 लोगों की जान गई है। इस घटना के चलता सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
ज्ञातव्य हों, यह दर्दनाक घटना पूर्व के वर्षों में बासोट (भिकियासैंण) के 48 बारातियों के अकाल हुए मृत्यु को फिर याद दिलाता है। यदि शासन-प्रशासन इस ओर गंभीरतापूर्वक ओवर लोडिंग पर ध्यान देता तो सड़क हादसों से इतने लोग काल कलवित नहीं होते। आज सख्त कानून की जरुरत है, प्रशासन की सख्ती धीरे-धीरे टाय-टाय फिस होती जा रही है।
घटनास्थल पर मृतकों की सूची –
1- दिनेश पुत्र मान सिंह, उम्र – 45 वर्ष, पता – भैरंगखाल
2- चारु देवी पत्नी मनोज रावत, उम्र – 34 वर्ष, पता – रामनगर
3- मनोज रावत पुत्र दर्शन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – रामनगर
4- दीपक पुत्र चमन सिंह, उम्र – 37 वर्ष, पता – बराथ मल्ला
5- आरव पुत्र दीपक, उम्र – 05 वर्ष, पता – बराथ मल्ला
6- आदित्य सिंह पुत्र मनोज सिंह, उम्र – 16 वर्ष, पता – सुनडोला
7- सोनी पत्नी परवीन, उम्र – 24 वर्ष, पता – दिगोली धुमाकोट
8- दिलबर सिंह पुत्र राजे सिंह, उम्र – 54 वर्ष, पता – बिरखेत
9- गिरीश ढौंडियाल पुत्र नन्दा बल्लभ, उम्र – 35 वर्ष, पता – पिरुलद्वारा पार्वती कुंज
10- मानसी ध्यानी पुत्र राकेश ध्यानी, उम्र – 18 वर्ष, पता – बरात
11- परवीन दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, उम्र – 47 वर्ष, पता – खेतूबाखल
12- नीरज ध्यानी पुत्र बिनोद ध्यानी, उम्र – 16 वर्ष, पता – रुडोली
13- धनपाल उर्फ यशपाल पुत्र कुन्दन सिंह, उम्र – 63 वर्ष, पता – परसोली
14- पंकज रावत पुत्र प्रेम सिंह, उम्र – 39 वर्ष, पता – आम पोखरा रामनगर
15- शंका देवी पत्नी दर्शन लाल, उम्र – 48 वर्ष, पता – उड़ीमल्ला
16- दर्शन लाल पुत्र अनोप लाल, उम्र – 56 वर्ष, पता – मझेड़ा
17- रवि भारद्वाज पुत्र सुरेशानन्द, उम्र – 36 वर्ष, पता – जामड़ी
18- मिनाक्षी पत्नी परवीन सिंह, उम्र – 23 वर्ष, पता – कैनाथ मल्ला
19- सलोनी पुत्री जगमोहन सिंह, उम्र – 22 वर्ष, पता – कैनाथ मल्ला
20- रविन्द्र रावत पुत्र चरन सिंह, उम्र – 44 वर्ष, पता – आम पोखरा रामनगर
21- रश्मि रावत पुत्री मोहन सिंह, उम्र – 20 वर्ष, पता – धूमाकोट
22- दयावन्ती पाथनी पत्नी राम प्रसाद, उम्र – 76 वर्ष, पता – धूमाकोट
23- दिव्यासु बलौदी पुत्र नरेन्द्र सिंह बलौदी, उम्र – 24 वर्ष, पता – देवलाद
24- बनवारी लाल पुत्र राम लाल, उम्र – 65 वर्ष, पता – रणथमल
25- विशाल सिंह पुत्र धनपाल सिंह, उम्र – 20 वर्ष, पता – धूमाकोट
26- शक्ति कुमार पुत्र गोविन्द राम, उम्र – 42 वर्ष, पता – परसौली
27- देवेन्दर सिंह नेगी पुत्र गोपाल सिंह, उम्र – 44 वर्ष, पता – बराथ गल्ला
28- आदित्य राम ध्यानी पुत्र मनोहर लाल ध्यानी, उम्र – 68 वर्ष, पता – धूमाकोट
रामदत्त जोशी चिकित्सालय रामनगर में मृतकों की सूची –
29- सुमन नेगी पत्नी विरेन्द्र सिंह, उम्र – 45 वर्ष, पता – पीरुमदारा रामनगर
30- प्रवीन रावत पुत्र भूपाल सिंह, उम्र – 17 वर्ष, पता – दिगोली पौड़ी गढ़वाल
31- विनायक मैदोलिया पुत्र बृजमोहन, उम्र – 19 वर्ष, पता – दिगोली पौड़ी गढ़वाल
32- आयुष मेन्दोलिया पुत्र सुभाष चन्द्र मन्दोलिया, उम्र – 25 वर्ष, पता – पातल तल्ला थाना धूमाकोट
33- प्रवीन सिंह पुत्र भवन सिंह, उम्र – 42 वर्ष, पता – ग्राम किनात मल्ला थाना धूमाकोट
34- राकेश ध्यानी पुत्र रामानन्द ध्यानी, पता – बरात मल्ला थाना धूमाकोट
35- चंपा, उम्र – 34 वर्ष
36- प्रवीन
घायल व्यक्तियों की सूची –
1- अमन, उम्र – 26 वर्ष
2- दीपक, उम्र – 25 वर्ष
3- अवनी, उम्र – 08 वर्ष
4- अज्ञात, उम्र – 04 वर्ष
5- करण, उम्र – 26 वर्ष
6- आयुष, उम्र – 17 वर्ष
7- भरत, उम्र – 38 वर्ष
8- अज्ञात, उम्र – 19 वर्ष
9- वीरेन्द्र,
10- गिरीश, उम्र – 40 वर्ष
11- राबिन, उम्र – 23 वर्ष
12- अक्षिता, उम्र – 20 वर्ष
13- अंजली, उम्र – 20 वर्ष
14- आकाश
15- प्रदीप
16- अशोक, उम्र – 28 वर्ष
17- प्रमिला, उम्र – 20 वर्ष
18- राहुल, उम्र – 22 वर्ष
19- सूरज पाल, उम्र – 25 वर्ष
20- हरीश चंद्र, उम्र – 41 वर्ष
21- विपाशु, उम्र – 21 वर्ष
22- जगदीप, उम्र – 38 वर्ष
23- रमेश, उम्र – 41 वर्ष
24- वैष्णवी, उम्र – 21 वर्ष
25- विशाल, उम्र – 25 वर्ष
26- विनोद, उम्र – 48 वर्ष
27- शिवानी, उम्र – 03 वर्ष है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































