जैनल के बाड़ीकोट के पास पलटी कार, प्राथमिक उपचार के बाद हुई छुट्टी।

भिकियासैंण। भिकियासैंण – जैनल मोटर मार्ग के बाड़ीकोट पर मंगलबार सुबह एक आर्टिका वाहन सड़क पर पलट गया, जिसमें पांच लोगों को हल्की चोटें आई है। सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती होने के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली से देघाट जा रही आर्टिका UK04TB3576 बाड़ीकोट के पास दिवार से टकराकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार बचे सिंह, लाल सिंह, कमला देवी, रविन्द्र सिंह, अशोक को मामूली चोटें आई, जिनको उपचार के लिए सीएचसी भिकियासैंण लाया गया। डॉ. विकास ने बताया कि पांचों लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया है अब सभी लोग सुरक्षित है, जिनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण







































