सल्ट के मरचूला में बस हादसे की खबर को गाने से आमिर ने किया वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। 04.11.2024 को जनपद अल्मोड़ा के मरचूला में हुए दु:खद सड़क दुर्घटना सम्बन्धित फोटो एक गाने के साथ सोशल साइट पर वायरल हो रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी #श्रीलोकेश्वरसिहं द्वारा स्वतः संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा जांच की गई तो सम्बन्धित पोस्ट मौ. आमिर नामक व्यक्ति के फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई थी, क्योंकि इस पोस्ट से लोगो में असंतोष व्याप्त था व साम्प्रदायिक सौहार्द के बिगड़ने की भी प्रबल सम्भावना थी, जिस कारण थाना थलीसैंण पर तत्काल मौ. आमीर के विरुद्ध दिनांक 04.11.2024 को मु.अ.सं. 26/2024, धारा 196,299,353(2)BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

साक्ष्य संकलन और अन्य वैधानिक कार्यवाही करने के फलस्वरुप कल मंगलवार को मौ. आमिर पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 50 वर्ष निवासी कोटद्वार रोड रामनगर जिला नैनीताल, हाल निवास – नौगांव, स्यूंसी थान थलीसैंण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस संदर्भ में धुमाकोट थाने मे धुमाकोट क्षेत्र के लोगो एंव युनियन द्वारा भी लिखित पत्र डाल कर कार्यवाही की मांग की गई थी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *