डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के तत्वाधान में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में यूथ रेड क्रॉस समिति एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तराखंड से आए चंद्र किशोर लेक्चरर फर्स्ट ब्लॉक मिशन मैनेजर के द्वारा विद्यार्थियों को रेड क्रॉस सोसाइटी के उद्भव, विकास, रेड क्रॉस के सात सिद्धांतों, किसी दुर्घटना में या आकस्मिक स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिक सहायता जैसे डॉ. ए.वी.सी. नियम, गोल्डन रुल ऑफ रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. इला बिष्ट द्वारा किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में ऐसे रेड क्रॉस स्वयंसेवकों की जरुरत है और यह कार्यक्रम आने वाले समय में ऐसे रेड क्रॉस स्वयंसेवकों को तैयार करने में मददगार होगा, जिससे समाज और राष्ट्र की उन्नति होगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *