हवालबाग में जिला स्तरीय महाकुंभ खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित।

अल्मोड़ा। प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी अल्मोड़ा सोनू कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि खेल महाकुंभ 2024 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय आयु वर्ग अंडर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल व खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल मैदान हवालबाग में किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग अंडर 14 बालिका कबड्डी में सल्ट प्रथम, भिकियासैंण द्वितीय व धौलादेवी तृतीय स्थान पर रहे। वॉलीबॉल में भिकियासैंण प्रथम, द्वाराहाट द्वितीय व भैंसियाछाना तृतीय स्थान पर रहे। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में भैंसियाछाना प्रथम, स्याल्दे द्वितीय व ताकुला तृतीय स्थान पर रहे।

उक्त प्रतियोगिताओं में शिक्षा विभाग से धन सिंह धोनी, शिवदत्त पांडे, गोविंद सिंह, पूनम बिष्ट, तुलसी बिष्ट, लता वर्मा, महेन्द्र सिंह भैसोड़ा, शोबन सिंह कनवाल एवं कुन्दन सिंह कनवाल तथा युवा कल्याण एवं प्रारद विभाग से क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी अशोक कुमार, विभिन्न विकासखंडों के पीआरडी स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *