थाना सल्ट ने स्कूल में नशे के विरुद्ध लगाई जागरुकता पाठशाला।
भिकियासैंण। पुलिस थाना देघाट ने विद्यालयों में जाकर नशे के विरुद्ध सभी को जागरुक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद स्तर पर वृहद नशा मुक्ति अभियान चलाकर मादक पदार्थों से सम्बन्धित अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व स्कूल, कॉलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, युवाओं व जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में सोमवार को थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस के उपनिरीक्षक धरम सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज सराईखेत में नशामुक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लगभग 150 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों, दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बताया गया कि यदि आपके मोहल्ले, गाँवों में कोई नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस सूचना तत्काल पुलिस हेल्प लाईन नंबर 112 में दें।
इसके अतिरिक्त उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर, महिला अपराध, मानव तस्करी, तीन नए कानूनों तथा उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी के साथ प्रयोग करने की हिदायत दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








