एसओजी व भतरौंजखान पुलिस की सतर्कता से होंडा सिटी और सैंट्रो कार में गांजा भरकर ले जा रहे 4 तस्कर हुए गिरफ्तार।

भिकियासैंण। एसओजी व पुलिस टीम भतरौंजखान ने अठ्ठारह लाख से अधिक कीमत का 75 Kg गांजा बरामद किया। लग्जरी कारों से गांजा पार कर युवाओं को जाल में फसाने के तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5,000/- रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है। जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान निकट जैनल-पुल के पास UK18R1901 होंडा सिटी व UP16J4566 सैंट्रो कार को रोककर चैक किया गया तो कार में सवार 1- जावेद हसन 2- दिलशाद हुसैन 3- मौ. हसनैन 4- आसिफ के कब्जे से 5 कट्टों में 75.355 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 18,83,875/- रुपये है। चारों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। दोनों कारों को सीज किया गया है।

पूछताछ में –
इनमें से जावेद तस्करों का लीडर है, यह विगत वर्ष टांडा रामपुर में गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिए रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी करते है। इनमें जावेद और दिलशाद सगे भाई है, चारों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा टांडा ले जाने के फिराक में थे, जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आए। पुलिस टीम को एसएसपी द्वारा 5,000/- रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1- जावेद हसन उम्र 31वर्ष पुत्र आले हसन नि. बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश है।
2- दिलशाद हुसैन उम्र 26 वर्ष पुत्र आले हसन नि. बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश है।
3- मौ. हसनैन उम्र 27 वर्ष पुत्र मौ. यूसुफ नि. बिजारखाता थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश है।
4- आसिफ उम्र 28 वर्ष पुत्र अमजद अली नि. ग्राम अलीगंज थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश है।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. संजय जोशी चौकी प्रभारी भिकियासैंण
2- उ.नि. सुश्री मीना आर्या थाना भतरौंजखान (विवेचक)
3- हेड कानि. शमीम अहमद थाना भतरौंजखान
4- हेड कानि. श्री महेन्द्र सिंह थाना भतरौंजखान
5- हेड कानि. श्री अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
6- कानि. श्री विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी अल्मोड़ा शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *