एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में थानाध्यक्ष सल्ट द्वारा आगामी थर्टी फ़र्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत होटल, रिसॉर्ट प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी की गई आयोजित।

भिकियासैंण। सल्ट पुलिस ने नववर्ष के आगमन पर क्षेत्र में होटल व ढाबों को देखा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारी, निरीक्षक, उ. नि. यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को 31 दिसम्बर व नववर्ष 2025 आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए सभी कस्बों, बाजारों, पर्यटनस्थलों के आस-पास पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में ड्यूटियां लगाकर सघन चैकिंग अभियान चलाकर होटल, ढाबे, रिसॉर्ट चैकिंग, अराजक तत्वों, हुड़दंगियों पर कार्यवाही व शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राईविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

शनिवार को आज थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, रिसॉर्ट के प्रबन्धकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी थर्टी फ़र्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु गोष्ठी का आयोजन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।

1- होटल, रिसॉर्ट कार्बेट नेशनल टाईगर रिर्जव फॉरेस्ट से लगा होने के कारण निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज करने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेंगे।
2- किसी भी प्रकार के शस्त्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
3- बिना अनुमति कोई बार नहीं चलाएगा।
4- डीजे, लाउडस्पीकर का प्रयोग मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार रात्रि 10:00 बजे बाद पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
5- साथ ही 31 दिसम्बर को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु होटल, रिसॉर्ट संचालकों को पुलिस का सहयोग करने हेतु अपील की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *