थाना भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर में चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान।

भिकियासैंण। भतरौंजखान पुलिस ने मोहान बैरियर में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति, वाहनों पर सर्तक नजर रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारी, निरीक्षक यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को आगामी थर्टी फ़र्स्ट व नववर्ष आगमन पर जनपद में शांति, कानून व सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने हेतु कस्बा, बाजारों में पिकेट, गश्त ड्यूटी लगाने, होटल, ढाबों, रेस्टोरेन्ट, रिसॉर्ट, होम स्टे की चैकिंग व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस द्वारा मोहान बैरियर पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आने-जाने वाले वाहनों को भली-भांति चैक कर चालकों को नशे में वाहन न चलाने, ओवर सवारी न बिठाने आदि आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *