नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर चम्पा देवी सहित अन्य लोगों ने किया नामांकन दाखिल।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर आज रविवार को अध्यक्ष पद पर 2 नामांकन पत्र अपने-अपने समर्थकों के बीच दाखिल किया। आज अध्यक्ष पद के लिए चम्पा देवी पत्नी मोहन राम व देवगिरी गोस्वामी पुत्र नारायण गिरी नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व अध्यक्ष पद के लिया लीला बिष्ट ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया, जबकि वार्ड सदस्यों में 7 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिसमें ज्योति देवी, कंचन नैनवाल, संजय बंगारी, मनीषा लकचौरा, दीपा गोस्वामी, चम्पा मावड़ी अन्य है।

अध्यक्ष पद पर शिल्पकार सेवा समिति की ओर से चम्पा देवी के भारी समर्थकों में रमेश चौधरी, गोपाल राम, देवेन्द्र कुमार, प्रकाश चंद्र, भुवनेश कुमार, नीमा देवी, गंगा देवी, पुष्पा चौधरी, कौशल्या देवी, हरिराम जी, डॉक्टर एस. आर. चंद्रा, पंडित केशव राम, ललित कुमार, विमला देवी, स्वेता, नीलम चौधरी, बसंत चौधरी, उमेश चंद्र, शांति देवी, राधा देवी, बालू देवी, किरन देवी, राधा देवी, मालती देवी, फूलमती, भारती देवी, भवानी देवी, सुनीता देवी, कमला देवी आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *