अंतिम दिन नगर पंचायत भिकियासैंण में 7 अध्यक्ष पद व वार्ड सदस्यों ने किया नामांकन।


भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग ऑफ़िसर सीमा विश्वकर्मा को नामांकन पत्र सौंपा, जिसमें अध्यक्ष पद पर कुबेर सिंह, नंदन सिंह, श्याम सिंह, गोपाल जीना, गंगा सिंह बिष्ट, रतन लाल, दीप चन्द्र शामिल रहे।
वहीं वार्ड सदस्यों में वार्ड 1 से कंचन नैनवाल, मनीषा लखचौरा, अमर सिंह, भावेश बिष्ट, रवीन्द्र मेहता, वार्ड 2 से संजय बंगारी, दीपा देवी, संजय सिंह, रीना सतपौला, वार्ड 3 से चंपा मावड़ी, नीमा देवी, ज्योति है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण













