प्राइवेट बस से जा रही बीमार बच्ची को 108 वाहन ने पहुंचाया सीएचसी भिकियासैंण।

भिकियासैंण। प्राईवेट बस से जा रही बीमार नन्हीं बालिका की अचानक तबियत खराब होने से 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार नाम प्रियांशी उम्र 6 वर्ष निवासी कुमालेश्वर देघाट अपने मरीज को सीएचसी भिकियासैंण ले गए, लेकिन अस्पताल में बच्चे का डॉक्टर न होने पर उपचार के दौरान इनको आगे के लिए रेफर कर दिया।

मरीज के तीमारदार बस से रामनगर को ले जा रहे थे कि तभी भिकियासैंण से 7 किमी आगे लछमोला के पास बच्ची की अचानक तबियत बिगड़ गई, तभी मरीज की ताई देवकी देवी ने 108 में फोन किया। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस की मदद से उनको सीएचसी भिकियासैंण लाया गया। यहां आकर डॉक्टर ने उपचार के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस के एमटी भास्कर ने बहुत प्रयास कर बच्चे को ऑक्सीजन लगाकर हॉस्पिटल समय से पहुंचाया, लेकिन बच्ची की जान बच नहीं पाई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *