अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने थाना सल्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण।

भिकियासैंण। पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ने गुरुवार को थाना सल्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय, थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया।

कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए व आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई- झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। थाने पर आने वाले आगन्तुकों, पीड़ितो के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जाएं। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *