भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन का हुआ शुभारंभ।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखंड स्याल्दे भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय मंदिर में रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ढौंडियाल ने रामलीला का रिबन काट कर शुभारंभ किया। शुभारंभ में सूत्रधार का अभिनय पूरन चन्द्र भिरकनी, नटी की भूमिका पूजा गन्धर्व, रावण की भूमिका गोपाल दत्त ढौंडियाल, कुंभकरण हीरा सिंह बंगड़ी, विभीषण प्रशांत तिवारी द्वारा भूमिका रही।

शीतकालीन रामलीला का मंचन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे किया जा रहा है। रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। रामलीला मंचन में सहयोग महेन्द्र सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन चन्द्र भिरकनी, कैलाश ढौंडियाल, गोविन्द सिंह बंगारी, महेश पंचोली, मधुली देवी भिरकनी, पार्वती देवी भिरकनी सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण


















