भरसोली के सिद्धेश्वर मन्दिर में आयोजित रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा परशुराम-लक्ष्मण संवाद।

भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के तृतीय दिवस में मुख्य अतिथि सुन्दर लाल वर्मा व माँ भगवती ज्वैलर्स देघाट रहे। तृतीय दिवस के आकर्षण दृश्य में अनेक देशों के राजाओं द्वारा हास्य पूर्ण कृति से लोगों को मंत्र मुग्ध किया गया। वहीं रावण-बाणासुर संवाद, जनक के द्वारपालों का संवाद, राजा जनक का संवाद, लक्ष्मण-राम संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद व राम-सीता विवाह आदि भी खास रहे।

जनक की भूमिका में गोविन्द बंगारी, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, सीता पूजा बंगारी, रावण गोपाल ढौंडियाल, बाणासुर हीरा सिंह बंगारी, परशुराम नन्दन सिंह कदयाली द्वारा निभाया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया व क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आव्हान किया।

रामलीला मंचन में सहयोग महेन्द्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *