भरसोली के प्राचीन सिद्धेश्वर मन्दिर में रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा राम-केवट संवाद।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के पंचम दिवस में मुख्य आकर्षण राम-केवट संवाद रहा। मुख्य अतिथि हेमन्त सिंह ग्राम भाकुड़ा, नन्दन बौरा सल्ट ने रामलीला का शुभारंभ किया। पंचम दिवस में राम-केवट संवाद, सुमंत-दशरथ संवाद, भरत कैकई संवाद, राम-सीता-लक्ष्मण-भरत संवाद, वाल्मीकि मुनि द्वारा पंचवटी में निवास आदि आकर्षक मंचन किया गया।
केवट की भूमिका मे प्रशांत तिवारी, कैकई पूजा गंधर्व, भरत हर्षित बंगारी, शत्रुघ्न मानस बंगारी, मंथरा हीरा सिंह बंगारी, दशरथ गोविन्द बंगारी, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, सीता पूजा बंगारी, कौशल्या नरेन्द्र कुमार शामिल रहे। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया।

रामलीला मंचन में सहयोग राजेन्द्र बंगारी, महेन्द्र बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी, दौलत सजवान, बच्चन सिंह सहित स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























