सल्ट विधायक महेश जीना ने सड़क सुरक्षा योजना में किया निर्माण कार्यो का शुभारंभ।
भिकियासैंण। विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश जीना ने सड़क सुरक्षा योजना के अंतर्गत 14 करोड़ 24 लाख 83 हजार लागत के निर्माण कार्यों का सल्ट में शिलान्यास किया गया। विधायक ने थलीसैंण-बूगीधार-देघाट-जैनल-मानिला-डोटियाल मरचूला मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा योजना के तहत निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है।
इस मौके पर विधायक जीना ने कहा कि सड़क सुरक्षा कार्यों के लिए वें लगातार प्रयासरत हैं। सरकार ने थलीसैंण-मरचूला मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा हेतु 15 करोड़ 24 लाख 83 हजार की स्वीकृति दी है। इससे क्रैश बैरियर, पैराफिट आदि निर्माण होगा। इसके अलावा बीते दिवस विधायक सड़क सुरक्षा योजना के अंतर्गत विधायक मरचूला में दो सड़कों के सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया है।

इस मौके पर विधायक जीना ने शिलान्यास कर कहा कि मरचूला-सराईखेत-सतपुली मोटर मार्ग पर 1414.25 लाख व खैरना-रानीखेत-मोहान मोटर मार्ग पर 1851.92 लाख की लागत से सड़क सुरक्षा हेतु क्रैश बैरियर, पैराफिट आदि कार्यों को सरकार ने स्वीकृति दी है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को तय समय के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने सीएम पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























