भरसोली के प्राचीन सिद्धेश्वर मन्दिर में आयोजित रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा रावण-अंगद संवाद।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के अष्टम दिवस पर रावण-अंगद संवाद मुख्य आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने सभी दर्शकों व मुख्य अतिथियों का सम्मान किया।

अष्टम दिवस के मंचन पर हनुमान द्वारा सीता का संदेश राम तक पहुंचाना, विभीषण-रावण संवाद, विभीषण का रामा दल में शरणागत होना, सेतु बंधन, रामेश्वरम पूजा, राम का अंगद को दूत बनाकर भेजना और रावण अंगद का संवाद जैसे मनमोहक अभिनय रहे। मंचन मे हनुमान हीरा सिंह बंगारी, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, विभीषण अशोक तिवारी, अंगद पूरन भिरकनी, रावण गोपाल ढौंडियाल द्वारा भूमिका निभाई गई।

इस मौके पर महेन्द्र सिंह बंगारी पूर्व प्रधान भरसोली, दीवान सिंह बंगारी, बचीराम डुंगरियाल, पवन सिंह, शोबन सिंह बंगारी, राजेन्द्र बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी, दौलत सजवान, बच्चन सिंह सहित आदि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *