मजदूरों का पुलिस सत्यापन न कराने की लापरवाही पर ठेकेदार को पड़ी भारी चालानी कार्यवाही।
भिकियासैंण। थाना देघाट क्षेत्र में बाहरी लोगों के सत्यापन नहीं होने पर ठेकेदार पर पुलिस के थाना सल्ट ने ₹5,000/- की चालानी कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा, रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। सत्यापन अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने वाले ठेकेदार के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹5,000/- की चालानी कार्यवाही की गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























